सीधी में सोती महिला को सांप ने डसा: शरीर में फैला जहर; इलाज के दौरान मौत – Sidhi News

सीधी में सोती महिला को सांप ने डसा:  शरीर में फैला जहर; इलाज के दौरान मौत – Sidhi News


हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर किया गया था।

सीधी जिले के ग्राम खजूरिहा, थाना मड़वास में शनिवार सुबह दुखद घटना हुई। गांव में 26 साल की पूजा कुशवाहा घर में खाट पर सो रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे जहरीला सांप खाट पर चढ़कर उसे डस लिया।

.

गांव वालों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जहरीले जीव-जंतु अब सूखे और सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों की ओर आ रहे हैं।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पूजा को मड़वास अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया।

सीधी जिला मड़वास अस्पताल महिला को भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल सीधी में पदस्थ चिकित्सक डॉ. बृजेश पांडे ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब तक उसके शरीर में जहर काफी हद तक फैल चुका था।

डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस भेजा गया है। पूजा के पिता का नाम भैया लाल कुशवाहा है।



Source link