जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को आजाद नगर और बरझर में हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने भाग लिया। उनके साथ पूर्व विधायक माधुसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष प
.
नगर परिषद प्रांगण आजाद नगर भाबरा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक तक पहुंची। वहां आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा कुआं चौक होते हुए दाहोद सड़क मार्ग पर पहुंची। यहां टटिया मामा, परथी दादा और अंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।
बाइक पर सवार हुए कैबिनेट मंत्री
बरझर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मालपुर, बड़ा खुटाजा होते हुए बोरकुंडिया पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कर्मचारी, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल हुए। नागर सिंह चौहान बाइक पर सवार होकर राष्ट्रीय देशभक्ति के नारे लगाते हुए बरझर बस स्टेशन पहुंचे।
वहां से यात्रा प्रजापत महोल्ला, बोहरा महोल्ले और पंचाल महोल्ले से गुजरकर बड़गांव सड़क मार्ग पर संपन्न हुई। यह तिरंगा यात्रा आगे कट्ठीवाड़ा तक पहुंची।
नगर में यात्रा कई मार्गों से गुजरी।
बरझर यात्रा के समापन पर नागरसिंह चौहान ने कहा कि इस देश को आजाद करवाने में कई लोगों ने बलिदान दिया है। जब देश गुलाम था तब चुनाव नहीं होते थे। आज लोकतंत्र में हमें चुनाव का अधिकार मिला है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद जैसे अमर शहीदों की कुर्बानी को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पोरवाल, पूर्व विधायक माधुसिंह डावर, युवा नेता विशाल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, बरझर मंडल अध्यक्ष लालसिंह चौहान सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।