उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने महादेव और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कहा कि कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है। अब किसी भी आतंकवादी की हिम्मत नहीं है कि वह इस प्रकार की कायराना हरकत करें। शुक्ला
.
उपमुख्यमंत्री ने रायसेन में हुए निवेश का जिक्र करते हुए बताया कि रक्षा मंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 1800 करोड़ का निवेश हुआ है। इससे 5 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की PSU द्वारा आने वाले समय में स्पीड ट्रेन के कोच का निर्माण यहां होगा। यह औद्योगिक क्रांति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बारे में पूछे जाने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अमला पूरी तरह से सजग है। दवाइयां, जांच और टीकाकरण के लिए निर्देशित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता आम आदमी के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
वहीं उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर घर तिरंगा अभियान 10 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा, हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस काम में आम आदमी को साथ में लेकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं उन्होंने साल 2018 में 50 लाख फर्जी वोटर प्रदेश में पाए जाने