खातेगांव नगर परिषद ने रविवार को सामुदायिक भवन में सामूहिक राखी उत्सव मनाया। कार्यक्रम में नगर की महिलाओं और बच्चियों ने विधायक आशीष शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा। नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी ने भी विधायक को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं।
.
विधायक शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का विशेष शगुन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 1,500 रुपए प्रदान किए गए हैं। इसमें 250 रुपए राखी का शगुन भी शामिल है।
विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है। यह नारी गरिमा, सामाजिक सुरक्षा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है।
नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने बताया कि परिषद हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करती है। इसमें बहनों को उपहार भी दिए जाते हैं। इस वर्ष महिलाओं को साड़ी और सलवार सूट दिए गए। बच्चियों को विशेष उपहार वितरित किए गए।
विधायक को बड़ी संख्या में महिलाओं ने राखी बांधी।
कार्यक्रम में सभी बहनों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की रक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर, महामंत्री दीपक पंवार, जिला उपाध्यक्ष बलराम थोरी, पार्षद गोविंद गोरा, अजय विश्नोई, रामसिंह यादव, मुकेश गिरी, नितिन विश्नोई, पंकज पटेल, योगेश खंडेलवाल, अंशु चौबे, निखिल उपाध्याय, विशाल वर्मा, सचिन शर्मा, भारती यादव मौजूद रहे।। कार्यक्रम का संचालन ओपी शर्मा ने किया और आभार अध्यक्ष सारिका चौधरी ने व्यक्त किया।