जबलपुर में युवक से सरेराह की मारपीट: दोस्तों के साथ घूम रहा था, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला किया दर्ज – Jabalpur News

जबलपुर में युवक से सरेराह की मारपीट:  दोस्तों के साथ घूम रहा था, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला किया दर्ज – Jabalpur News


जबलपुर में एक ही परिवार के 5 से 7 लोगों ने मिलकर 19 वर्षीय युवक की सरेराह पिटाई कर दी। उसे इतना मारा कि उसके चेहरे और गर्दन में चोटें आईं हैं। घटना रांझी थाना के मोनी तिराहे के पास की है।

.

युवक अर्जुन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घूम रहा था, तभी नमन केशरवानी ने जिशान खान और आशु चौहान को फोन कर बुलाया। नमन के परिवार वाले घर से बाहर निकले और जिशान और आशु पर हमला कर दिया। उसके दोनों दोस्त तो भाग गए लेकिन अर्जुन पकड़ में आ गया।

घटना 2 दिन पुरानी शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। इधर, अर्जुन के साथ मारपीट करने वाले नमन केशरवानी ने भी रांझी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जबकि अर्जुन ने अपने ऊपर हुए हमले की थाने में FIR करवाई।

पीड़ित बोला- मैं तो जानता भी नहीं रांझी चंदन कालोनी निवासी अर्जुन ने बताया कि वह सेंट एलायसिस काॅलेज का छात्र है। शुक्रवार रात को जिशान और आशु के साथ रावण पार्क के पास घूम रहा था, इसी दौरान नमन केशरवानी ने आशु को काॅल कर बात करने के लिए मोनी तिराहा के पास बुलाया। तीनों दोस्त जैसे ही नमन के पास पहुंचे तो उसके परिवार वालों ने लाठी और लात घूसे से हमला कर दिया।

विवाद के बीच जिशान और आशु तो वहां से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन अर्जुन नहीं भाग पाया, जिसके बाद केशरवानी परिवार ने मिलकर जमकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित अर्जुन ने रांझी थाने में नमन और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अर्जुन का कहना है कि वह ना ही नमन को जानता है, और ना ही उनके परिवार वालों से, उसका किसी से कोई विवाद नहीं है।

मारपीट में घायल अर्जुन को गंभीर चोंटे आई है।

मारपीट में घायल अर्जुन को गंभीर चोंटे आई है।

एक साथ कर दिया हमला मारपीट के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अर्जुन को बचाने का प्रयास भी किया। करीब 10 से 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट होती रही। अर्जुन का कहना है कि जिशान और आशु दोस्त है।

अक्सर घूमना, फिरना होता है। घटना वाले दिन भी सिर्फ वह अपने दोस्तों के साथ गया था। अर्जुन ने बताया कि उसके दोस्त जिशान और आशु से कुछ दिन पहले नमन का मामूली विवाद हुआ था, शायद उसी का बदला लेने के लिए हमला कर दिया।

अर्जुन का कहना था कि नमन और उसके परिवार वालों ने जैसे ही आशु पर हमला किया, तो उसने बचाने की कोशिश की, इतनी बात पर ही उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना है कि दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना है कि दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना है कि मामूली बात पर दो लड़कों का विवाद हुआ था, इसके बाद नमन केशरवानी का परिवार भी आ गया था। दोनों ही पक्षों में मारपीट हुई है। नमन की शिकायत पर जिशान खान, अर्जुन यादव और आशुतोष चौहान के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

अर्जुन और आशुतोष चौहान की शिकायत पर नमन केशरवानी, पवन केशरवानी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में किसी तरह का विवाद न करे। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अर्जुन के चेहरे और गले में चोट आई है।



Source link