देहदान करने पर राजकीय सम्मान से विदाई: विदिशा मेडिकल कॉलेज में पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर; 34वां देहदान – Vidisha News

देहदान करने पर राजकीय सम्मान से विदाई:  विदिशा मेडिकल कॉलेज में पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर; 34वां देहदान – Vidisha News


विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में 34वां देहदान हुआ। सिरोंज निवासी अरविंद जैन के पार्थिव शरीर को उनकी अंतिम इच्छानुसार मेडिकल कॉलेज में दान किया गया। विशेष बात यह रही कि जिला प्रशासन द्वारा पहली बार किसी देहदानी को राजकीय सम्मान और गार्ड ऑ

.

अरविंद जैन का जन्म विदिशा में हुआ था। बाद में वे सिरोंज में व्यवसाय करने लगे और वहीं बस गए। भोपाल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। विकास पचौरी फाउंडेशन ने वर्ष 2017 में अरविंद जैन, उनकी पत्नी शशि जैन और पुत्र अंशुल जैन से मृत्यु उपरांत देहदान का संकल्प पत्र भरवाया था।

परिवार ने पूरी की इच्छा परिवार ने अरविंद जैन की इच्छा के अनुसार देहदान की प्रक्रिया पूरी कराई। मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें विधायक मुकेश टंडन, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने अरविंद जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि अब तक 26 पार्थिव शरीर दान करवाए जा चुके हैं। इसके साथ ही 1500 से अधिक लोग इस संकल्प से जुड़ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने देहदानी अरविंद जैन के परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



Source link