विदिशा में मारपीट से बुजुर्ग की मौत, छह घायल: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष; आठ के FIR दर्ज – Vidisha News

विदिशा में मारपीट से बुजुर्ग की मौत, छह घायल:  पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष; आठ के FIR दर्ज – Vidisha News



विदिशा जिले के शमशाबाद के ग्राम खेड़ा डफराई में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में 70 वर्षीय फूलसिंह केवट की मौत हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग भी घायल हुए हैं।

.

घटना के अनुसार, मोंगिया परिवार के लोगों ने एकत्र होकर केवट परिवार के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में फूलसिंह के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को शमशाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर स्थिति में उन्हें विदिशा रेफर किया गया। रास्ते में ही फूलसिंह ने दम तोड़ दिया।

इस घटना की जड़ में कुछ दिन पहले का विवाद है। फूलसिंह का नाती और मोंगिया परिवार की एक नाबालिग कहीं साथ में चले गए थे। पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंपा था। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। इसी रंजिश में मोंगिया परिवार के लोग शनिवार रात केवट परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने हमला कर दिया जिसमें केवट परिवार की महिलाओं सहित 6 लोग घायल हुए।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को समझाइश दी है। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।



Source link