सीहोर में दिव्यांग परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा: 15 अगस्त के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा अभियान – Sehore News

सीहोर में दिव्यांग परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा:  15 अगस्त के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा अभियान – Sehore News



सीहोर में दिव्यांग एवं कल्याण विकास परिषद संपूर्ण भारत शाखा के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर टाउन हॉल तक पहुंची।

.

मीडिया प्रभारी नरेश मेवाड़ा ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र प्रेम जगाना है। साथ ही शहीदों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम से परिचित कराना है। इस यात्रा से पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। यह अभियान देशभक्ति की लहर पैदा कर रहा है। इसी सोच के साथ संस्था के सदस्यों ने यह यात्रा निकाली।

प्रबंधक उमा चौरसिया ने कहा कि 15 अगस्त के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी कमलेश राठौर ने कहा कि वे संगठन के माध्यम से भारत में संदेश देना चाहते हैं। तिरंगा एकता और शांति का प्रतीक है और एकता बनी रहनी चाहिए।

15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह दिन सिर्फ आजादी का जश्न नहीं है। यह उन लोगों की याद भी है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। तिरंगा हमारे गौरव, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है।

इस यात्रा में प्रभारी, प्रबंधक उमा चौरसिया, कमलेश राठौर, नरेश मेवाड़ा, लखन विश्वकर्मा, गोपाल, कैलाश सिंह जावरिया, पर्वत सिंह वर्मा, शिवराज पवार, अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु दांगी, नेपाल सिंह दांगी, सूरज सिंह परमार, अंजली, जैनब, हुकुम समेत कई सदस्य मौजूद रहे।



Source link