कांग्रेस नेता राकेश पाठक (सन्नू) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। आज ही उनका 50वां जन्मदिन था। वे रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे उठे और जूते पहनकर दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए निकल रहे थे, इसी दौरान उन्हें गैस की प्रॉब्लम होने लगी। उन्होंन
.
जसवाड़ी रोड स्थित पोस्टमैन कॉलोनी के निवासी सन्नू पाठक अपने पड़ोसी को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सीरियस केस बताकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल के लिए रवाना होने लगे कि रास्ते में ही उनकी सांसे थम गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
त्योहार की खुशियां मातम में बदली
एक दिन पहले भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया। त्योहार के दौरान पाठक भी अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे। उनकी बहनें भी घर आई हुई थी। राखी बंधवाने के कुछ फोटोज भी राकेश पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। त्योहार के बाद बहनें अपने ससुराल के लिए निकल गई थी। भाई की मौत की खबर सुनकर दो बहनें तो रास्ते से ही खंडवा के लिए लौट गई है।
एक दिन पहले परिवार के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाया था।
हॉकी प्लेयर पाठक खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसचिव थे
हॉकी प्लेयर रह चुके राकेश उर्फ सन्नू पाठक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके पास प्रदेश कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ में सहसचिव का पद था। खेलों में उनकी काफी रूचि थी। उनके दोस्त नेताओं ने एक गुड़ मॉर्निंग क्लब नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है। सभी दाेस्त रोज सुबह 6 बजे से सिविल लाइन क्षेत्र में मॉर्निंग के लिए निकलते है।