500 पुलिसकर्मियों ने फ्लैगमार्च के साथ शहर में भ्रमण किया: खरगोन में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली; अब थाना स्तर पर चलेगा अभियान – Khargone News

500 पुलिसकर्मियों ने फ्लैगमार्च के साथ शहर में भ्रमण किया:  खरगोन में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली; अब थाना स्तर पर चलेगा अभियान – Khargone News


खरगोन पुलिस ने रविवार 8 बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत फ्लैगमार्च के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में खरगोन एसडीएम बीएस कलेश और एसपी धर्मराज मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

.

यात्रा लगभग 50 मिनट तक शहर में घूमने के बाद कोतवाली थाना परिसर लौटी। तालाब चौक पर तिरंगा जागरूकता श्रृंखला बनाई गई, जहां पुलिसकर्मियों ने आम नागरिकों को तिरंगे वितरित किए।

शहर कोतवाली परिसर में एसपी मीणा ने तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता हर घर तक फैलाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में एएसपी शकुंतला रुहल, खरगोन एसडीओपी रोहित लखारे, कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई सहित लगभग 500 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

एसपी ने बताया कि इसी प्रकार जिले के सभी थाना स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चला रहा है।

देखिए तस्वीरें…



Source link