छिंदवाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई।
.
मानसरोवर काम्प्लेक्स, फव्वारा चौक, शिवाजी चौक, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से होते हुए वापस सत्कार चौक से होकर पुलिस लाइन से होते हुए छोटा तालाब मे संपन्न हुईं जिसमें जिला कलेक्टर और प्रभारी पुलिस अधीक्षक, महापौर छिंदवाड़ा सहित भाजपा जिला अध्यक्ष शामिल हुए इस दौरान वोट मे भी तिरंगा लहराया गया।
तालाब मे वोटिंग मे झंडा लहराते कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि
नगर भ्रमण के दौरान पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रभक्ति की भावना जागरूक हुई। इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और कई विभागों के प्रतिनिधि देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
इस तिरंगा वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना था। साथ ही तिरंगे के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की स्मृति को जन-जन तक पहुंचाना भी इसका लक्ष्य था।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी पॉइंट पर कलेक्टर और एसपी
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। रैली के दौरान देश की अखंडता और वैभव का उत्सव मनाया गया।

प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम