दो महीने के बच्चे को छोड़कर दंपती नर्मदा में कूदे: बड़वानी के कसरावद पुल से लगाई छलांग; मासूम को रोता देखा लोगों ने अस्पताल पहुंचाया – Barwani News

दो महीने के बच्चे को छोड़कर दंपती नर्मदा में कूदे:  बड़वानी के कसरावद पुल से लगाई छलांग; मासूम को रोता देखा लोगों ने अस्पताल पहुंचाया – Barwani News

बच्चे को रोता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।

बड़वानी में एक दंपती अपने दो महीने के बच्चे को पुल पर छोड़कर नर्मदा नदी में कूद गए। घटना सोमवार रात 8 बजे धार-बड़वानी को जोड़ने वाले कसरावद पुल की है। मासूम बच्चे को रोता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

.

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। समाजसेवी अजित जैन मासूम बच्चे को बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी डॉ. उमेश ने बताया कि बच्चे का वजन करीब तीन किलो है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। फिलहाल, उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू में रखा गया है।

दंपती बच्चे को पुल पर छोड़कर नर्मदा नदी में कूद गए।

बच्चे को रोता देख वहां भीड़ लग गई। ग्रामीण बाइक से बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे।

बच्चे को रोता देख वहां भीड़ लग गई। ग्रामीण बाइक से बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे।

बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे पीआईसीयू में रखा गया है।

बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे पीआईसीयू में रखा गया है।

पुलिस पति-पत्नी की पहचान में जुटी कसरावद के पूर्व सरपंच लक्ष्मण बघेल के मुताबिक, दंपती बच्चे को लेकर पुल पर आए थे और उसे वहीं छोड़कर नदी में कूद गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पुल से कूदने वाले महिला-पुरुष कौन थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। रात होने से नदी में सर्चिंग शुरू नहीं की गई।

Source link