बस की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोते घायल: ड्राइवर फरार, श्योपुर के पास वीरपुर में हादसा – Sheopur News

बस की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोते घायल:  ड्राइवर फरार, श्योपुर के पास वीरपुर में हादसा – Sheopur News



श्योपुर जिले के वीरपुर में सोमवार को एक बस ने बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में 68 वर्षीय मुरारीलाल रावत और उनका 8 वर्षीय पोता बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत वीरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

.

यह घटना वीरपुर के चक्क चांद के पास हुई। बताया जा रहा है कि बजरंग ट्रैवल्स की बस रघुनाथपुर से सबलगढ़ जा रही थी, इस बीच मुरारीलाल रावत अपने पोते के साथ रामपुर से श्यामपुर लौट रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद राहगीर नितिन उपाध्याय और अनिल कुमार बंसल ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। हालांकि, ड्राइवर भाग गया। वीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण बढ़ते हादसों पर चिंता जताई है।



Source link