बुरहानपुर का कमाल, केले के रेशे से बना दी सैनिटरी पैड, 3 साल तक नहीं होगी खराब!

बुरहानपुर का कमाल, केले के रेशे से बना दी सैनिटरी पैड, 3 साल तक नहीं होगी खराब!


Last Updated:

Banana Fibre Sanitary Pad: जानिए कैसे एमपी के बुरहानपुर में केले के रेशे से बने सेनेटरी पैड 3 साल तक खराब नहीं होते, और कैसे यह नवाचार 800 महिलाओं को रोजगार दे रहा है.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक अनोखी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है. यहां महिलाओं के एक स्वयं सहायता समूह ने केले के रेशे से ऐसा सेनेटरी पैड तैयार किया है, जो 3 साल तक खराब नहीं होता. यह नवाचार न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि 800 से अधिक महिलाओं को रोजगार भी दे रहा है.

केले के रेशे से बना खास पैड

जिला परियोजना प्रबंधक संतमती सलखो ने बताया कि बुरहानपुर जिले में करीब 25,000 हेक्टेयर में केले की खेती होती है. यही वजह है कि यहां केले का रेशा आसानी से उपलब्ध होता है. इसी रेशे का इस्तेमाल कर महिलाओं ने ‘यश’ नामक सेनेटरी पैड बनाया है. इस पैड की खासियत यह है कि यह 3 साल तक खराब नहीं होता और इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

कीमत और उपलब्धता

एक पैड की कीमत 375 रुपये रखी गई है. इसे ‘माना क्राफ्टऐप के जरिए खरीदा जा सकता है. जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए यह ऐप लॉन्च किया है, ताकि देश-विदेश के लोग भी आसानी से ऑर्डर दे सकें.

महिलाओं को मिला रोजगार

इस प्रोजेक्ट में बुरहानपुर जिले की 800 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो न सिर्फ सेनेटरी पैड, बल्कि केले के रेशे से अन्य कई उत्पाद भी बना रही हैं. इससे उन्हें स्थायी रोजगार और आय का स्रोत मिला है. महामारी के समय, जब कई लोगों की नौकरी चली गई थी, तब यह पहल इन महिलाओं के लिए जीवनरेखा साबित हुई.

देश-विदेश में बढ़ी डिमांड

संतमती सलखो के मुताबिक, देश के साथ-साथ विदेश से भी ऑर्डर आने लगे हैं. माना क्राफ्ट ऐप के माध्यम से लोग इस पैड को बुक कर रहे हैं. इसकी लंबी शेल्फ लाइफ और री-यूज़ करने की क्षमता इसे बाजार में अलग पहचान दिला रही है.

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद

केले के रेशे से बना यह पैड पूरी तरह इको-फ्रेंडली है. इसके उत्पादन में प्लास्टिक या हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता.

homeajab-gajab

बुरहानपुर का कमाल, केले के रेशे से बना दी सैनिटरी पैड, 3 साल तक नहीं होगी खराब



Source link