बुरहानपुर में वोटर वेरीफिकेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन: पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच छीना झपटी, – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में वोटर वेरीफिकेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन:  पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच छीना झपटी, – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने शौकत मैदान के पास केंद्र सरकार का पुतला जलाने की कोशिश क

.

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का किया विरोध जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस नेता वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग तक शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

राहुल गांधी का आरोप है कि कई राज्यों में वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े गए, एक ही पते पर कई वोटर दर्ज किए गए और असली मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में संविधान अधिकार अभियान चला रहे हैं, लेकिन आवाज उठाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला सोमवार को वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप को लेकर विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचाया और दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया। देखिए प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें



Source link