भादौ के पहले सोमवार पर महादेव की दो शाही सवारी: ओंकारेश्वर और जयेश्वर महादेव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, बैंड की धुन पर निकला जुलूस – shajapur (MP) News

भादौ के पहले सोमवार पर महादेव की दो शाही सवारी:  ओंकारेश्वर और जयेश्वर महादेव के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, बैंड की धुन पर निकला जुलूस – shajapur (MP) News


भादौ माह के पहले सोमवार को शाजापुर शहर पूरी तरह महादेव की भक्ति में लीन हो गया। ‘चलो रे चलो भोले के द्वारे’, ‘हर-हर शंभू’ और ‘बोल बम’ जैसे भजनों के साथ शहर में दो महादेव की शाही सवारियां निकाली गईं। भक्तों ने पलक-पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत किया और उनक

.

ओंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी

सबसे पहले शाम 5 बजे धान मंडी स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से शाही सवारी की शुरुआत हुई। महादेव एक रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस सवारी में श्री गणेश बैंड और ग्वालियर के बैंड की संगीतमय धुन पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे।

सवारी वजीरपुरा, लालपुरा और कुम्हारवाड़ा होते हुए महादेव घाट मंदिर पहुंची, जहां पूजन किया गया। इसके बाद मगरिया चौराहा, सोमवारिया बाजार और किला रोड होते हुए सवारी वापस मंदिर पहुंची। यहां आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

तालाब की पाल से निकले जयेश्वर महादेव

इसी दिन शाम 4 बजे तालाब की पाल स्थित जयेश्वर महादेव मंदिर से भी सवारी निकली। इसमें बड़नगर का गणेश बैंड, दो झांकियां और भगवान की पालकी शामिल थीं। भक्त पालकी को कंधे पर उठाकर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

सवारी कसेरा बाजार, आजाद चौक, नई सड़क और फव्वारा चौराहा से होते हुए महादेव घाट पहुंची। पूजन के बाद सवारी सोमवारिया बाजार से आजाद चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

सवारी के दौरान पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर महादेव का भव्य स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। इन सवारियों में शामिल होने के लिए सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं, जिससे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

देखें तस्वीरें



Source link