कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
सागर में मालथौन क्षेत्र के अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें मालथौन निवासी पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गोवि
.
कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे लोग।
वायरल ऑडियो से लोगों में आक्रोश राजकुमार अहिरवार ने कहा कि मालथौन क्षेत्र के नेता गोविंद सिंह मालथौन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने किसी से बात करते हुए जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया है। जिससे समाज में आक्रोश है। ऑडियो सामने आने पर समाज की बैठक बुलाई गई। जिसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत नहीं कर पाए।