रिजवान ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा, वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में कमबैक

रिजवान ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा, वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में कमबैक


Last Updated:

WI vs PAK 2nd ODI Highlights: मोहम्मद सिराज ने बताया कि पाकिस्तानी टीम आखिर कहां कमजोर पड़ी और वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी ले ली.

रिजवान ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा, वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में कमबैकमोहम्मद रिजवान
तारूबा (त्रिनिदाद और टोबैगो): रोस्टन चेज और जस्टिन ग्रीव्स की उपयोगी पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 10 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी.

हार के बाद पाकिस्तान कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि हमने 180 रन बनाए, सोचा था कि 200 रन बन सकते हैं. पिच मुश्किल थी, स्पिन और सीम थी. चेज और रदरफोर्ड ने जिस तरह से खेला, उसने लय बदल दी. पांचवें गेंदबाज की कमी के चलते हार के सवाल पर रिजवान ने कहा, उन्होंने रन लुटाए, लेकिन पिछले साल अयूब और सलमान ने अच्छी गेंदबाजी की. आपको गेंद के साथ विकल्प चाहिए होते हैं. अयूब ने टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन आज नहीं कर पाए. ऐसा होता है. आज पूर्वानुमान बदल गया और अप्रत्याशित था. हमें पिछले मैच में इस बात का ध्यान रखना होगा.

मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 37 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने सात ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट लिए.

बारिश के व्यवधान के कारण वेस्टइंडीज के सामने डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 35 ओवर में 181 रन बनाने का लक्ष्य रखा गया. चेज ने 47 गेंदों पर दो छक्कों और एक विजयी चौके की मदद से नाबाद 49 रन बनाए, जिससे वेस्टइंडीज 33.2 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाकर जीत हासिल करने में सफल रहा.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हसन नवाज ने एक बार फिर पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 30 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 63 रन बनाए थे.

हसन की रविवार की पारी में तीन छक्के शामिल थे. इनमें से दो छक्के उस ओवर में लगे जो बारिश के बाद पाकिस्तान की पारी का आखिरी ओवर साबित हुआ. हुसैन तलत ने 32 गेंदों पर 31 रन बनाए. पाकिस्तान ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था. तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

रिजवान ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा, वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में कमबैक



Source link