Last Updated:
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादी के 45 दिन बाद पति की मौत हो गई. अब परिवार ने बहू पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
शहडोल पुलिस कर रही मामले की जांच.शहडोल. राजा रघुवंशी केस से मिलता-जुलता एक मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर से सामने आया है. यहां पत्नी के कथित अवैध संबंध और मानसिक उत्पीड़न के आरोप के बाद पति की मौत हो गई. शादी से महज 45 दिन बाद पति ने खुदकुशी कर ली. मसीरा गांव में 3 महीने पहले हुई शादी का दर्दनाक अंत हुआ. 26 साल के सौरभ तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि पत्नी और उसके परिवार की सोची-समझी साजिश है. भाई के मौत के बाद भी बहन राखी लेकर भाई का इंतजार करती रही. मामला राजा रघुवंशी प्रकरण की तरह ही पत्नी के कथित अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा बताया जा रहा है.
आरोप है कि सौरभ की पत्नी रात-रात भर मोबाइल पर किसी और से बात करती थी. फिर पूछने पर झगड़ जाती थी. बाद में उसने खुद स्वीकार किया कि उसका किसी और से प्रेम संबंध था. पति पत्नी को प्रेमी से दूर रहने की हिदायत देता था. जब पत्नी नहीं मानी तो अंत में पति ने 8 जुलाई को हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद पत्नी श्रेया पाण्डेय ने मामले में पलटवार करते हुए बताया कि वह अपने पति सौरभ को धोखा नहीं दे सकती थी. श्रेया ने आरोप लगाया कि सौरभ शारीरिक रूप से कमजोर था. इस कारण वह तनाव में था और मुझसे तलाक चाहता था. मुझे गलत साबित कर वह तलाक लेना चाहता था. मुझे ऑडियो क्लिप के बारे में कोई जानकारी नहीं है. जब वह मुझसे तलाक की बात करता तो मैंने उसे डॉक्टर से मिलने की सलाह दी थी. उसे उसकी मां, बहन और पिता प्रताड़ित करते थी जिस कारण उसकी मौत हुई है.
सौरभ की मौत के बाद उसके पिता ने आरोप लगाया कि बहू श्रेया पाण्डेय ने 10 लाख रुपये नकद और बैंक खाते में ट्रांसफर की मांग की थी, नहीं तो झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी. सौरभ ने फोन कर पत्नी के संबंध के बारे में बताया था. सौरभ के मोबाइल से एक कथित ऑडियो भी मिला है, जिसमें वह टूटे मन से अपनी पीड़ा बयान करता है. पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सौरभ के माता-पिता ने थाना प्रभारी जयसिंहनगर और एसपी शहडोल को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है. उनका कहना है कि बेटे की मौत हत्या का परिणाम है. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, इधर भाई की मौत के बाद भी बहन रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधने का इंतजार करती रही.
वहीं इस मामले में सौरभ की पत्नी का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है. ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे. साथ ही पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का भी आरोप लगाया है. जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें