हरदा में निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। ‘युवा संगम’ नामक ये मेला 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
.
जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस मेले में अलग-अलग कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में बेरोजगार युवक-युवतियों की भर्ती करेंगी। मेले में 18 से 35 साल आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।
मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे इस रोजगार मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सिलोटे ने बताया कि इच्छुक युवाओं को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
मेले में आने-जाने का कोई खर्च नहीं दिया जाएगा मेले में भाग लेने वाले युवाओं को अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र की फोटोकॉपी, समग्र आईडी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।