हाईकोर्ट में हुई अजीब गफलत, जिसे मिलनी थी जमानत उसे किया खारिज

हाईकोर्ट में हुई अजीब गफलत, जिसे मिलनी थी जमानत उसे किया खारिज


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हाईकोर्ट के आदेश में टाइपिंग मिस्टेक के चलते बड़ी गफलत हो गई. जिसे जमानत मिलना थी उसे खारिज कर दी गई, तो वहीं जिसकी खारिज ह…और पढ़ें

हाईकोर्ट में हुई अजीब गफलत, जिसे मिलनी थी जमानत उसे किया खारिजहाईकोर्ट के आदेश में हुई गड़बड़ी.
ग्वालियर. आपने अक्सर दुकान में सामानों की अदला बदली के बारे में सुना होगा. कई बार अस्पताल में बच्चा बदल जाने की खबर भी आई है. लेकिन अगर ऐसी गफलत कोर्ट में हो जाए तो आप क्या कहेंगे. कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच से सामने आया है. 8 अगस्त की सुबह एक आदेश अपलोड हुआ था. इसमें एक शख्स को जमानत दे दी गई थी. लेकिन शाम होते-होते एक नया आदेश जारी कर दिया जाता है. इसमें बताया गया कि टाइपिंग की गलती के चलते जिस आरोपी की जमानत याचिका खारिज करनी थी, उसे जमानत दे दी गई.

तो वहीं जिस आरोपी को जमानत देनी थी, उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई. जब यह गलती समझ आई, तो आनन-फानन में दोनों आदेश वापस ले लिए गए.

आज होगी मामले की अगली सुनवाई

बताया जाता है कि हाईकोर्ट की वेबसाइट में आदेश अपलोड कर दिया गया था. इसे देखते हुए आरोपी के वकील ने जमानत भी भरवा ली. इतना ही नहीं रिहाई का आदेश जेल भी पहुंच गया. हालांकि हाईकोर्ट ने समय रहते फौरन आरोपी की रिहाई को रोकी. आज इस मामले की अगली सुनवाई होगी.

जानें क्या है पूरा मामला

विदिशा के त्योंदा इलाके में 5 जुलाई को प्रकाश नाम का शख्स दुकान के बाहर बैठा था. तभी हलके और धर्मेंद्र वहां पहुंचे और डंडे-पत्थर से उस पर वार कर दिया. हमले में प्रकाश की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी हलके को 8 जुलाई और अशोक को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

हाईकोर्ट में हुई अजीब गफलत, जिसे मिलनी थी जमानत उसे किया खारिज



Source link