एसडीईआरएफ की टीम ने नदी से निकाला आकाश का शव।
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के कगाज नदी में नहाते समय डूबे 14 वर्षीय किशोर आकाश साकेत का शव 18 घंटे बाद बरामद किया गया है।
.
घटना रविवार दोपहर की है जब आकाश अपने दोस्तों के साथ नईगढ़ी पर्शिया पहुंच मार्ग पर बने कगाज नदी के रपटा पुल पर नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रविवार को ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन नदी में तेज बहाव और गहरे पानी के कारण उसका शव नहीं मिल पाया।
सोमवार सुबह घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने शव देखा। एसडीईआरएफ की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर शव को नदी से निकाला। उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी के नेतृत्व में एसडीईआरएफ की टीम ने शव को बरामद कर परिजनों के समक्ष पुलिस को सौंप दिया है।
शव के पास विलाप करते परिजन।
रक्षाबंधन पर आया था मौसी के घर
मृतक आकाश साकेत (14) पिता वीरेन्द्र साकेत का निवासी सेमारिया, थाना लौर था। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी मौसी के यहां दुवहा गांव आया हुआ था।
सोमवार सुबह मिला शव
एसडीआरएफ के लीड प्रभारी चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि रविवार को अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोक दिया गया था। सोमवार सुबह फिर से खोज शुरू की गई और शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
सुबह से जारी सर्चिंग की तस्वीरें


