ICMAI CMA जून 2025 रिजल्ट जारी: सूरत के हंस ने पहली रैंक हासिल की; 5,491 कैंडिडेट्स का इंटरमीडिएट प्रोग्राम कंप्लीट, 30.42% पास

ICMAI CMA जून 2025 रिजल्ट जारी:  सूरत के हंस ने पहली रैंक हासिल की; 5,491 कैंडिडेट्स का इंटरमीडिएट प्रोग्राम कंप्लीट, 30.42% पास


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICMAI ने CMA जून 2025 इंटरमीडिएट और फाइनल के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षा 11 जून से 18 जून के बीच आयोजित हुई थी। कैंडिडेट्स ICMAI ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना स्कोर देख सकते हैं। इंटरमीडिएट फाइनल टॉपर में सभी लड़के हैं। सूरत के सूजल प्रदीप सराफ ने पहली रैंक हासिल की है। वहीं नोएडा के विनय करनानी दूसरे नंबर पर हैं।

ऐसे देखें ICMAI CMA जून 2025 रिजल्ट

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यह इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स पर लागू होता है।

  • ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, जून 2025 इंटरमीडिएट या फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
  • भविष्य के लिए एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।

टॉप 10 इंटरमीडिएट टॉपर

  • रैंक 1: सुजल प्रदीप सराफ – सूरत
  • रैंक 2: विनय करनानी – नोएडा
  • रैंक 4: रेपका वेंकट नागा साई गणेश – गुंटूर
  • रैंक 5: सार्थक अग्रवाल – गुड़गांव
  • रैंक 6: सचिन चौधरी – सूरत
  • रैंक 7: सुंथरी एम आर एस – तिरुनेलवेली
  • रैंक 8: देवीसेट्टी नागा साई लक्ष्मण – गुंटूर
  • रैंक 9: अलापति रूप नंदा श्रीनाथ – विजयवाड़ा
  • रैंक 10: ईश्वर देवांगन – रायपुर

ICMAI CMA फाइनल जून 2025: 10 रैंक होल्डर्स

  • रैंक 1: हंस अमरेश जैन – सूरत
  • रैंक 2: चिराग कसाट – मुंबई
  • रैंक 3: त्रिशिर गोयल – जयपुर
  • रैंक 4: प्रिया बब्बर-फरीदाबाद
  • रैंक 5: निखिल जैन – राजमुंदरी
  • रैंक 6: सौरव कुमार – सेरामपुर (पश्चिम बंगाल)
  • रैंक 7: कुंटा हरि चरण रेड्डी – हैदराबाद
  • रैंक 8: स्वाति अग्रवाल – जयपुर
  • रैंक 9: पूजिता रेड्डी पी – बेंगलुरु
  • रैंक 10: मूमल भगवान शेखावत – पालघर (महाराष्ट्र)

ग्रुप 3 में 10,503 कैंडिडेट्स शामिल

CMA फाइनल एग्जाम के ग्रुप 3 में 10,503 कैंडिडेट्स शामिल हुए और 1,701 ने इसे पास किया, जिससे पासिंग परसेंटेज 16.20% रहा। ग्रुप 4 में 4,458 कैंडिडेट्स शामिल हुए जिसमें से 1,108 ने पास किया, जो 24.85% पासिंग परसेंटेज के बराबर है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में सिर्फ ग्रुप-I के लिए कुल 26,974 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 2,864 पास हुए। पासिंग पर्सेंटेज 10.62% रहा। ग्रुप- II एग्जाम में 15,333 कैंडिडेट्स शामिल हुए और 4,664 पास हुए। इसका पासिंग पर्सेंटेज 30.42% रहा।

दोनों ग्रुप का एग्जाम टोटल 9,998 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 864 ग्रुप 1 में पास हुए 8.64% और 1,375 दोनों ग्रुप में पास हुए 13.75%। टोटल 5,491 कैंडिडेट्स ने इंटरमीडिएट प्रोग्राम को पूरा किया है।

CMA फाउंडेशन जून 2025 के रिजल्ट 8 जुलाई 2025 को जारी किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें….

NEET UG चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट बढ़ी:अब 11 अगस्त तक करें सीट लॉक; तकनीकी समस्याओं के कारण MCC का फैसला

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG 2025 के लिए राउंड 1 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा को 11 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया है। ये निर्णय कैंडिडेट्स की डिमांड और कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण लिया गया। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link