KBC में क्रिकेट पर पूछा 7 लाख 50 हजार का सवाल, क्या आपको पता है जवाब

KBC में क्रिकेट पर पूछा 7 लाख 50 हजार का सवाल, क्या आपको पता है जवाब


Last Updated:

Cricket Question In KBC: कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन के पहले एपिसोड में हॉट सीट पर बैठे पहले प्रतियोगी से महिला क्रिकेट से जुड़ा 7 लाख 50 हजार का सवाल पूछा गया.

KBC में क्रिकेट पर पूछा 7 लाख 50 हजार का सवाल, क्या आपको पता है जवाबकौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया क्रिकेट से जुड़ा सवाल
नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू हो गया है. सोमवार 11 अगस्त को 17वें सीजन की शुरुआत हुई. पहले ही एपिसोड में क्रिकेट से जुड़ा बड़ा सवाल पूछ लिया गया. महानायक ने 7 लाख 50 हजार का यह सवाल महिला क्रिकेट टीम को लेकर पूछा था. हॉट सीट पर बैठे मानवप्रीत सिंह इसका जवाब नहीं जानते थे और उन्होंने दर्शकों के पोल का सहारा लेकर चार में एक विकल्प को चुना.

Cricket Question In KBC For 7 Lakh And 50 Thousand: इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन चल रहा है. ये शो ना सिर्फ लोगों को पहचान दिलाता है बल्कि करोड़पति बनने का मौका भी देता है. हॉट सीट तक पहुंचने वालों को हर एक फील्ड से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसमें प्रतियोगियों क्रिकेट को लेकर भी सवाल किया जाता है. सोमवार 11 अगस्त को हॉट सीट पर पहुंचे मानप्रीत सिंह से अमिताभ बच्चन ने 11वां सवाल क्रिकेट से जुड़ा पूछा जो 7 लाख 50 हजार रुपये का था. चलिए हम आपको बताते हैं कि सवाल वो क्या था और उसका सही जवाब क्या है?

क्या था वो सवाल?

मानवप्रीत सिंह से 11वां सवाल महिला क्रिकेट टीम के जुड़ा हुआ पूछा था. सवाल था कि भारतीय महिला टीम ने किस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था. विकल्प के रूप में पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था. दूसरे विकल्प के तौर पर एशियन गेम्स रखा गया था. तीसरा विकल्प टी20 वर्ल्ड कप था और आखिरी विकल्प वनडे वर्ल्ड कप रखा गया था.

क्या है सही जवाब?

ऑप्शन बी सही जवाब था. भारतीय महिला टीम ने साल 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. श्रीलंका के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने 19 रन से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला था. ओपनर स्मृति मंधाना के 46 और जोमिमा रोड्रिगेज के 42 रन की पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट पर 116 रन बनाया था. तितास साधु और राजेश्वरी गायकवाड की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम 8 विकेट पर 97 रन ही बना पाई थी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

KBC में क्रिकेट पर पूछा 7 लाख 50 हजार का सवाल, क्या आपको पता है जवाब



Source link