VIDEO: घुटने में जो दर्द है उसका… एमएस धोनी के जवाब ने फैंस को किया इमोशनल

VIDEO: घुटने में जो दर्द है उसका… एमएस धोनी के जवाब ने फैंस को किया इमोशनल


Last Updated:

एमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, अक्सर इस सवाल का जवाब एक ही होता कि उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है. लेकिन इस बार उनका जवाब दर्शकों को हंसा गया.

VIDEO: घुटने में जो दर्द है उसका... एमएस धोनी के जवाब ने फैंस को किया इमोशनलएमएस धोनी पिछले कुछ साल से घुटने के दर्द से परेशान रहे हैं.
नई दिल्ली. एमएस धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं. अगले सीजन में वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में किस भूमिका में नजर आएंगे. ये सवाल भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच रहस्य बने हुए हैं. 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी ने आईपीएल के पिछले सीजन में भी सीएसके की कप्तानी की थी. हालांकि 2025 में ना तो धोनी का प्रदर्शन अच्छा रहा और ना ही उनकी टीम चेन्नई का. इसके बाद से ही धोनी के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं, जिनका वे गोल-मोल जवाब देते रहे हैं.

एमएस धोनी का अगले सीजन में खेलने को लेकर तकरीबन एक ही जवाब होता है कि उन्होंने अभी तक इस बारे में फैसला नहीं किया है. हाल ही में एक इवेंट में, जब उनसे आईपीएल 2026 में वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास निर्णय लेने के लिए अब भी काफी समय है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनके घुटने का दर्द बढ़ता जा रहा है.
44 साल के एमएस धोनी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं. मेरे पास निर्णय लेने के लिए अभी काफी समय है. मेरे पास दिसंबर तक समय है. इसलिए मैं कुछ और महीनों का समय लूंगा,. इसके बाद मैं अपना निर्णय ले सकता हूं.’  धोनी जब जवाब दे रहे थे तभी दर्शकों में से किसी ने भावुक होकर कहा, ‘आपको खेलना ही होगा, सर.’

अपनी हाजिरजवाबी के लिए लोकप्रिय धोनी ने तुरंत एक ऐसा जवाब दिया जिसने भीड़ को हंसने को मजबूर कर दिया. उन्होंनेकहा, ‘अरे, ये घुटने में जो दर्द है उसका ख्याल कौन रखेगा?’ धोनी के घुटने की समस्याओं ने हाल के सीजन में ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने 2023 में CSK को खिताब दिलाने के बाद सर्जरी करवाई. वे दर्द के साथ खेलते रहे और इलाज में देरी की ताकि आईपीएल 2024 से पहले ठीक हो सकें. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले पांच आईपीएल सीजन में से दो जीते हैं. हालांकि, बाकी तीन में वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे हैं.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

VIDEO: घुटने में जो दर्द है उसका… एमएस धोनी के जवाब ने फैंस को किया इमोशनल



Source link