उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान – Guna News

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान – Guna News



गुना| कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अस्थाई साधनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर

.

वहीं अंतरा इंजेक्शन के लिए महिलाओं को प्रेरित करने में योगदान देने वाली आशा प्रेमलता बैरागी, कृष्णा प्रजापति और पूजा अहिरवार को भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।

इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र डोंगरी, झरपाई, बरखेड़ा हाट तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकसूदनगढ़, मृगवास और बजरंगगढ़ को भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरआर माथुर सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विकासखंड स्तर से सभी मुख्य एवं खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड विस्तार प्रशिक्षक तथा आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन के संभाग समन्वयक ज्ञानेंद्र दुबे और जिला प्रभारी जुगल किशोर व्यास भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कलेक्टर ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को बढ़ावा देने से न केवल जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।



Source link