एमपी में पहली बार होगा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन मंत्री, प्रभारी मंत्री, कलेक्टर या अन्य मुख्य अतिथि नहीं करेंगे। इस बार सीएम के सन्देश का वाचन LED पर होगा। इसको लेकर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंग
.
इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में 5 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। समारोह में देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाने और ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए।
राज्य स्तर पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा प्रात: 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रात: 9 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दशहरा मैदान पर किया जाएगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी जिलों में किया जाएगा।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि प्रसारण के लिए कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन ,इंटरनेट कनेक्शन, साउंड सिस्टम, लगवाए जाने की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा की जाए। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाए। एमपीईबी को पावर बैकअप रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेड लगाने, उद्यानिकी विभाग को मंच की साज सज्जा करने, स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर फर्स्ट एड किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए ।