Last Updated:
Jasprit Bumrah की फिटनेस इस वक्त भारतीय क्रिकेट में हॉट टॉपिक बनी हुई है. वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर बुमराह अब आधी सीरीज में आराम करते हैं. इस दरम्यान एशिया कप में खेलने पर बड़ा अपडेट आया है.
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ कोच गौतम गंभीरनई दिल्ली: इस बार का एशिया कप भारत की मेजबानी में यूएई में होने जा रहा है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के स्क्वॉड का ऐलान हो सकता है. कौन खेलेगा-कौन नहीं खेलेगा, इसका पता तो तभी चल पाएगा, जब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्पोर्ट्स साइंस टीम सभी खिलाड़ियों का ‘मेडिकल बुलेटिन’ जारी करेगी.
इस बीच एशिया कप में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबर है कि बुमराह एशिया कप में खेलेंगे. वर्कलोड मैनेजमेंट के बीच उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर पांच में तीन ही टेस्ट खेला था. बुमराह का एशिया कप में खेलना तय माना जा रहा है.
बुमराह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने आखिरी बार 2024 टी-20 विश्व कप के फाइनल में मेन इन ब्लू के लिए 20 ओवर का मैच खेला था. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में बुमराह ने चार ओवर फेंके और 18 रन देकर दो विकेट लिए थे.
एशिया कप में, भारत अपने ग्रुप ए अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करेगा और फिर 14 सितंबर को उसी मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत का तीसरा और आखिरी ग्रुप ए मैच 18 सितंबर को अबू धाबी में होगा.
एशिया कप का संभावित स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें