कल से एक्टिव होगा नया सिस्टम: इंदौर और आसपास कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार; दिन में उमस का दौर, सुबह से छाए बादल – Indore News

कल से एक्टिव होगा नया सिस्टम:  इंदौर और आसपास कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार; दिन में उमस का दौर, सुबह से छाए बादल – Indore News


इंदौर में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। स्थिति यह है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में भी मौसम रुठा हुआ है। एक हफ्ते से दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा है जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। इससे काफी उमस है। रात का तापमान भी एक हफ्ते से 22 डिग्री के करीब ह

.

इन दिनों मौसम ऐसा है कि सुबह बादल छाने से तेज बारिश होने का अनुमान लगता है, लेकिन फिर तेज धूप निकल आती है। ​​​​​​जानकारों का कहना है कि इस बार तेज बारिश नहीं होने पर तालाब भरने का क्रम टूट सकता है और गर्मी के शुरुआत में ही पेयजल को लेकर परेशानी हो सकती है। वे बताते हैं कि अप्रैल 2026 तक तालाब सूखने के आसार बन रहे हैं।

इस बार 11 अगस्त तक सीजन की औसत 20.3 इंच बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन 11.5 इंच ही बारिश हुई है, जो 9 इंच कम है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक एक ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। इस वजह से प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश हो रही है। 13 अगस्त से एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 15 अगस्त से लगातार बारिश होने का अनुमान है। इंदौर और आसपास भी हल्की बारिश हो सकती है।

अगस्त का तापमान और बारिश

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान बारिश (मिमी में)
1 अगस्त 29.2 (+1) 23.2 (+1)
2 अगस्त 28.8 (0) 23 (+1) 1.2
3 अगस्त 29.8 (+1) 21.7 (0) 0.6
4 अगस्त 30.2 (+2) 22.3 (0) 1.4
5 अगस्त 31.0 (+3) 21 (-1)
6 अगस्त 31.1 (+3) 22 (0)
7 अगस्त 32.2 (+4) 22.2 (0)
8 अगस्त 30.8 (+3) 22.4 (0)
9 अगस्त 30.9 (+3) 22.6 (+1) 0.1
10 अगस्त 31.1 (+3) 22.0 (0)
11 अगस्त 30.2 (+2) 21.6 (-1)



Source link