Last Updated:
रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सितंबर तक पद पर बने रहेंगे. अगर बीसीसीआई की राज्य इकाईयां सहमत हुई तो वे आगे भी यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था. रोजर बिन्नी ने 1983 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभार्ई थी. अगर बीसीसीआई की राज्य इकाइयों के सदस्य सहमत होती हैं तो बिन्नी 75 वर्ष की आयु तक पद पर बने रह सकते हैं जो अब राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के पदाधिकारियों के लिए कट ऑफ आयु है. यह उन महासंघों के लिए है जिनकी वैश्विक संस्थाओं में आयु संबंधी कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है. क्रिकेट की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) है.
बीसीसीआई की कानूनी टीम अब भी विधेयक के विस्तृत विवरण का अध्ययन कर रही है. बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘राष्ट्रीय खेल विधेयक अभी-अभी पारित हुआ है. इसलिए हमारे पास कोई भी निर्णय लेने से पहले इसका अध्ययन करने और उचित चर्चा करने के लिए कुछ समय है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘निश्चित रूप से विधेयक में चर्चा के लिए अन्य बिंदु भी हैं और सीनियर खिलाड़ियों तथा कोचिंग स्टाफ सहित सभी हितधारकों से परामर्श किया जाएगा क्योंकि क्रिकेट 2028 ओलंपिक का हिस्सा होगा.’
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें