Last Updated:
AUS vs SA 2nd T20 Tim David Six: टिम डेविड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 के दौरान 112 मीटर लंबा छक्का मारा. देखने वालों की गर्दन लचक गई.
टिम डेविड का छक्काडार्विन: साउथ अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस के रिकॉर्ड टी-20 शतक (125 रन) के दम पर भले ही ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से हरा दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने भी अपने घरेलू दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. प्रचंड फॉर्म में चल रहे टिम डेविड ने 24 गेंद में 54 रन की आक्रामक पारी के दौरान एक ऐसा छक्का मारा, जो स्टेडियम की छत से जा टकराया.
दरअसल, सातवां ओवर एन्काबयोम्जी पीटर फेंक रहे थे. 24 साल का यह लेगब्रेक बॉलर शुरुआती पांच गेंद पर एक छक्का, एक चौका और एक वाइड समेत 13 रन लुटा चुका था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आखिरी गेंद पर उन्हें कितना बड़ा छक्का लगने वाला है.