बालाघाट के कालीपाठ मंदिर में कालीचरण महाराज के पैर पखारे: बोले- काली मां के तीन अक्षरों का जाप पूरी करता है हर कामना – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट के कालीपाठ मंदिर में कालीचरण महाराज के पैर पखारे:  बोले- काली मां के तीन अक्षरों का जाप पूरी करता है हर कामना – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के प्रसिद्ध सिद्धस्थल मां कालीपाठ मंदिर में कालीचरण महाराज ने मां काली की आरती और पूजन किया। भक्तों ने जल से पैर पखारकर उनका स्वागत किया।

.

कालीचरण महाराज ने भक्तों को बताया कि मां काली बलिष्ठता, पराक्रम, निडरता और सुंदरता की अधिष्ठात्री हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव के अनुसार ओम काली मां के तीन अक्षरों का जाप सभी कामनाएं पूरी करता है। यह मंत्र कल्पवृक्ष की तरह है।

मां काली की आरती उतारते कालीचरण महाराज।

तीन दिन के प्रवास पर महाराज

कालीचरण महाराज तीन दिवसीय प्रवास पर 9 अगस्त को बालाघाट पहुंचे थे। 10 अगस्त को लांजी के कोटेश्वर धाम में एकल अभियान के अखंड रामायण पाठ के समापन में शामिल हुए। वहां 108 परिवारों के पार्थिव शिवलिंग पूजन और 108 गौमाता पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कालीभक्त संयोग कोचर, विहिप विभाग संघचालक वैभव कश्यप, एकल अभियान जिलाध्यक्ष गौरव दुबे, महिला समिति उपाध्यक्ष राजुल चौरड़िया, सचिव दीक्षा शर्मा और एकल श्रीहरि अभियान के सहमंत्री अंकुश बिसेन सहित कई भक्त मौजूद रहे।



Source link