विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा डफरयाई में रक्षाबंधन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला कर दिया गया। इस हमले में 45 वर्षीय फूलसिंह केवट की मौत हो गई और उनके परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए थे
.
क्या था पूरा मामला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 9 अगस्त की रात फूलसिंह अपने घर पर परिवार के साथ रक्षाबंधन मना रहे थे। इसी दौरान गांव के 8 लोग वहां पहुंचे और लाठियों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल फूलसिंह को इलाज के लिए विदिशा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अन्य घायल परिवारजनों का भी अस्पताल में इलाज जारी है।
4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अभी भी फरार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई। टीम ने 48 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी चार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।