भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए विधिक सेवा केंद्र शुरू – Guna News

भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए विधिक सेवा केंद्र शुरू – Guna News



.

भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों को त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, गुना में निशुल्क विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना द्वारा स्थापित किया गया है। उद्घाटन जिला विधिक प्राधिकरण गुना की सचिव वंदना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस केंद्र के माध्यम से रक्षा कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उनके लंबित अदालती मामलों के शीघ्र निपटारे का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स केंद्र में मौजूद रहेंगे और आने वाले मामलों की सुनवाई कर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने इस पहल को सैनिक परिवारों के लिए न्याय की आसान पहुंच सुनिश्चित करने वाला कदम बताया।



Source link