महाकाल महालोक में सांस्कृतिक संध्या: 20 कलाकारों ने कथक नृत्य से की गणेश, शिव और राम वंदना – Ujjain News

महाकाल महालोक में सांस्कृतिक संध्या:  20 कलाकारों ने कथक नृत्य से की गणेश, शिव और राम वंदना – Ujjain News


श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास की सांस्कृतिक संध्या का 20वां दिन कथक नृत्य से सजा। कार्यक्रम शाम 6 से 8 बजे तक चला।

.

उज्जैन की प्रतिभा रघुवंशी एलची के निर्देशन में प्रतिभा संगीत कला संस्थान की प्रस्तुति हुई। नृत्यांगनाओं ने तीन ताल में गणेश स्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद शिव रुद्राष्टकम और शिव पंचाक्षर स्त्रोत नागेन्द्रहाराय की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में नटराज स्तुति, देवी स्तुति और गुरु वंदना भी प्रस्तुत की गई। तीन ताल में आमद, तोडे, टुकड़े, परण, कवित और तोडा जुगलबंदी का प्रदर्शन हुआ। जयपुर घराने की विशिष्ट बंदिशें भी पेश की गईं।

मंच पर 20 नृत्यांगनाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां

मंच पर जिया खरलोया, क्रिस्टीना पाटीदार, भव्यांशी मालवीय समेत 20 नृत्यांगनाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक ऑफ इंडिया की महाकाल शाखा के प्रबंधक अभिषेक भदौरिया के दीप प्रज्जवलन से हुई। उप प्रशासक सिम्मी यादव और प्रशांत त्रिपाठी ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुदर्शन अयाचित ने किया।



Source link