छिंदवाड़ा जिले के देलाखारी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल की नाबालिग लड़की की जान चली गई। लड़की सोमवार को भुजरिया मेला देखकर घर लौट रही थी, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उस
.
घायल अवस्था मे चांदनी को तामिया किया था रेफर
गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल किया था रेफर अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदनी पिता संतकुमार भारती (15) निवासी नागदौन अपने गांव के कुछ युवकों के साथ देलाखारी में भुजरिया मेला देखने गई थी। मेले से लौटते वक्त वह अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और उसे गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को चांदनी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।