सीधी जिले के ग्राम भीतरी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को नई दिशा मिली। मंगलवार दोपहर 2 बजे तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।
.
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने साइकिल पर सवार होकर यात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में जनपद पंचायत सीईओ राजीव तिवारी, समाजसेवी राम जी सिंह, अधिवक्ता अंबुज पांडे और भाजपा नेता भानु पांडे सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
मंजू सिंह ने स्थानीय यात्राओं के लिए साइकिल के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य लाभ के साथ ईंधन की बचत होती है। साथ ही प्रदूषण भी कम होता है।
गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर तिरंगे के रंग में सजी यात्रा ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर उतरे। स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस यात्रा का समर्थन किया। यह आयोजन आने वाले समय में जिले के अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बनेगा। यह यात्रा देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है।
तस्वीरों में देखें तिरंगा यात्रा



