स्वतंत्रता दिवस से पहले शिवपुरी में तिरंगा यात्रा:स्कूली बच्चों समेत कलेक्टर, एसपी, विधायक हुए शामिल, शहर में गूंजे देशभक्ति गीत

स्वतंत्रता दिवस से पहले शिवपुरी में तिरंगा यात्रा:स्कूली बच्चों समेत कलेक्टर, एसपी, विधायक हुए शामिल, शहर में गूंजे देशभक्ति गीत




स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को शिवपुरी शहर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान और भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शहर में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह देशभक्ति के गीत गूंजे और तिरंगे के रंग में पूरा शहर डूबा नजर आया। प्रशासन ने पोलो ग्राउंड से निकाली यात्रा
सुबह जिला प्रशासन की ओर से पोलो ग्राउंड से तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें विधायक देवेन्द्र जैन, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित कई अधिकारी, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस पोलो ग्राउंड पहुंची। भाजपा ने गांधी पार्क से निकाली यात्रा
​​​​​दोपहर में भाजपा ने गांधी पार्क से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा शहर के कई प्रमुख रास्तों से होकर तात्या टोपे स्मारक पर खत्म हुई। यात्रा के दौरान लोग तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते रहे। नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कीं। भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि हर नागरिक को देशभक्ति के रंग में रंगना चाहिए और अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। इन तिरंगा यात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस का जोश और बढ़ा दिया। देखिए शहर में निकली तिरंगा यात्रा की तस्वीरें



Source link