15 अगस्त के पहले रतलाम पुलिस अलर्ट: चेकिंग अभियान चलाकर शहर में निकाला फ्लैग मार्च; थानों पर गुंडों की परेड कराई – Ratlam News

15 अगस्त के पहले रतलाम पुलिस अलर्ट:  चेकिंग अभियान चलाकर शहर में निकाला फ्लैग मार्च; थानों पर गुंडों की परेड कराई – Ratlam News


रतलाम में आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 15 अगस्त तक रात में फ्लैग मार्च निकालने का फैसला किया है। साथ ही थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान भ

.

थानों में सघन चेकिंग और फ्लैग मार्च

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर बीती रात सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के साथ डीडी नगर, औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड और माणक चौक थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने होटल, लॉज, बस स्टैंड और धर्मशालाओं की जांच की और संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।

स्टेशन रोड थाने में गुंडो की परेड करवाते पुलिस अधिकारी।

गुंडों की परेड कराई गई

सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के लिए पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों से गुंडों को स्टेशन रोड थाना परिसर में एकत्र किया और परेड करवाई। इससे पुलिस ने कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखने का संदेश दिया है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने रात-दिन गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके और जनता को सुरक्षा महसूस हो।

लॉज में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

लॉज में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

पुलिस की चौकसी जारी

थाना प्रभारी देर रात तक अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाते रहे। पुलिस अधिकारी लॉजों में पूछताछ करते नजर आए और संदिग्धों की तलाश में सतर्कता बरती। अधिकारियों ने बताया कि रतलाम पुलिस का मकसद त्योहारों पर कोई अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित माहौल में अपना उत्सव मना सकें।



Source link