Last Updated:
Sagar Jal Tiranga Yatra: सागर शहर की लाखा बंजारा झील में तिरंगा यात्रा निकाली गई. दर्जनों नाव में लगे तिरंगे हवा में लहराते देख लोगों को भी मजा आया.
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के पहले पैदल तिरंगा यात्रा और वाहनों से तिरंगा यात्रा तो खूब निकल रही है जिनमें आप शामिल भी हुए होंगे या इन तिरंगा यात्राओं को देखा होगा, लेकिन सागर की झील में जल तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें नाव, पैडल बोट, दौड़ा और क्रूज शामिल थे और इन सब में चारों तरफ तिरंगा लगाये गए थे. इस जल तिरंगा यात्रा में एक तरफ जहां सैकड़ों लोग सवार होकर देशभक्ति का संदेश दे रहे थे तो दूसरी तरफ इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए भी झील के चारों तरफ शहर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. लोग फोन में वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगे.
तिरंगा यात्रा नागरिकों में राष्ट्र प्रेम जगाने का माध्यम
राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर निगम और जिला प्रशासन ने विधायक शैलेंद्र जैन के नेतृत्व में लाखा बंजारा झील में तिरंगा यात्रा निकाली. विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा- तिरंगा यात्रा नागरिकों में राष्ट्र प्रेम और देश की एकता की भावना जगाने का माध्यम है. महापौर संगीता सुशील तिवारी ने बताया कि सागर झील में नाव एवं क्रूज पर यह अनोखी तिरंगा यात्रा नागरिकों के दिलों में देशप्रेम का जोश भरने का कार्य कर रही है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें