आंखों पर काला चश्मा… रैना से ED ने साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, जानिए मामला

आंखों पर काला चश्मा… रैना से ED ने साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, जानिए मामला


Last Updated:

Suresh Raina questioned by the Enforcement Directorate: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना से नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में लगभग …और पढ़ें

आंखों पर काला चश्मा... रैना से ED ने साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, जानिए मामलासुरेश रैना से ईडी ने लंबी पूछताछ की.

नई दिल्ली. सुरेश रैना की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज से प्रवर्तन निदेशालय ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में बुधवार को लगभग साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की. रैना सुबह 11 बजे पूछताछ में शामिल होने के लिए ईडी मुख्यालय पहुंचे थे. इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे पूछताछ के बाद वह बाहर निकले. रैना ने पूछताछ के बाद ईडी मुख्यालय से बिना कोई जवाब दिए चले गए. आंखों पर काला चश्मा और दोनों कानों में टॉप्स पहनकर रैना पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे थे. वह काफी परेशान दिखाई दिए.

38 वर्षीय सुरेश रैना (Suresh Raina) को सुबह करीब 11 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से पहले मध्य दिल्ली स्थित एजेंसी कार्यालय के बाहर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों और ईडी के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते देखा गया. सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने एक अवैध’ सट्टेबाजी ऐप (1एक्सबेट) से जुड़ी जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया.

सुरेश रैना से ईडी ने लंबी पूछताछ की.





Source link