Last Updated:
Ujjain News: पत्र में उन्होंने लिखा कि जब वे लोग सुबह आंगनवाड़ी का ताला खोलकर प्रवेश करते हैं, तो उन्हें सांप एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते हुए दिखते हैं. आए दिन सांप दिख रहे हैं. आंगनवाड़ी के कमरे की जमीन में…और पढ़ें
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योत्सना दीक्षित ने लोकल 18 को बताया कि हमने महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को 4 अगस्त को पत्र भेज समस्या बताई थी. हमने उन्हें बताया था कि जब वे सुबह आंगनवाड़ी का ताला खोलकर प्रवेश करते हैं, तो उन्हें जहरीले सांप एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते हुए दिखते हैं. आए दिन ऐसी घटना हो रही है. आंगनवाड़ी के कमरे की जमीन में जगह-जगह सुराख (बिल) हैं, जिसमें सांप रहते हैं. कमरों में जगह-जगह छेद हैं, दीवारों पर दरारें हैं, जिसमें सांपों ने घर बना लिया है. हम इस तरह छोटे बच्चों के साथ आंगनवाड़ी संचालित नहीं कर सकते. ऐसे में स्थान परिवर्तन करवाएं और बच्चों के लिए कोई सुरक्षित स्थान प्रदान करें. इस पत्र में बच्चों और माता-पिता के नाम और हस्ताक्षर भी हैं.
आंगनवाड़ी के चारों तरफ गंदगी
लोकल 18 ने जब आंगनवाड़ी के आसपास की स्थिति देखी, तो क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लगा था. लोग कूड़ा फेंकते हुए नजर आए. इस बारे में जब महापौर मुकेश टटवाल से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है. वह तत्काल वहां सफाई करवा रहे हैं और आंगनवाड़ी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिना कोई कोताही बरते शिफ्टिंग और अन्य सभी जरूरतों की पूर्ति के लिए वह खुद मौके पर जाएंगे. बता दें कि महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को भेजे पत्र के बाद किराये की बिल्डिंग में आंगनवाड़ी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.