एमपी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी: 7 फरवरी से 12वीं और 11 फरवरी से 10वीं के एग्जाम; दोनों का पहला पेपर हिंदी का – Bhopal News

एमपी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी:  7 फरवरी से 12वीं और 11 फरवरी से 10वीं के एग्जाम; दोनों का पहला पेपर हिंदी का – Bhopal News


मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 2 मार्च को खत्म होगी।

.

कक्षा दसवीं का पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने से 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।



Source link