सतना में कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर-3 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन को बड़ी सफलता मिली। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान पान की गुमटियों में अवैध पेट्रोल का भंडारण और बिक्री पकड़ी। पुलिस इस मामले में आरोपियों के ख
.
जांच में कलेक्ट्रेट परिसर के कुछ चेम्बर्स में अवैध कब्जे भी सामने आए। एक बड़े हॉल को सील कर दिया गया। कई चेम्बर्स में अधिवक्ताओं के अलावा कुछ लोग बिना लाइसेंस रजिस्टर्ड मॉर्गेज का काम कर रहे थे। जब उनसे वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे पेश नहीं कर सके। प्रशासन ने नियम उल्लंघन के लिए 10 चालान काटे और 8,200 रुपए का जुर्माना वसूला।
सतना में अवैध रूप से बेचा जा रहा था पेट्रोल।
कार्रवाई में एसडीएम राहुल सिलड़िया, सीएसपी डीपी सिंह, थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी, सुदीप सोनी और नगर निगम से लक्ष्मी तिवारी, सज्जन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि सरकारी परिसरों में अवैध अतिक्रमण, अनधिकृत व्यवसाय या खतरनाक पदार्थों का भंडारण नहीं होने दिया जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
