Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी में दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सीधी पुलिस कर रही मामले की जांच.पानी ज्यादा होने की वजह से दोनों बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई. पूरा मामला शहर से लगे जमुरी इलाके के जमोरी कला गांव का है. यहां एक निजी पैलेस के पीछे अवैध तरीके से खाई नुमा गड्ढे में भारे बरसाती पानी डूबने से बच्चों की मौत हो गई.
दोनों बच्चे घर से शाम के वक्त खेलने निकले हुए थे. यहां खाई नुमा गड्ढे में भरे पानी को देख दोनों बच्चे नहाने उतर गए. गहरे पानी में चले जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई. हादसे में 7 साल के सूर्य प्रकाश भुजवा और 9 साल के सूर्य भुजवा की जान चली गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे नहाने या खेलने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण डूब गए.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें