गुना जिले के चांचौड़ा इलाके के रामपुरा गांव में एक महिला और उसका बच्चा पार्वती नदी में बह गए। बच्चा नदी में नहा रहा था। उसकी मां किनारे पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान बच्चा तेज बहाव में बह गया। उसे बहते देख महिला भी उसे बचाने नदी में कूद गई। दोनों की
.
जानकारी के अनुसार, घटना चांचौड़ा इलाके के रामपुरा गांव की है। गांव के पास से ही पार्वती नदी निकली है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पार्वती नदी में काफी पानी है। इसके आसपास रहने वाले नागरिक कपड़े धोने और नहाने के लिए पार्वती नदी पर पहुंचते हैं।
मंगलवार शाम रामपुरा गांव का रहने वाला अंकित (12) पार्वती नदी में नहा रहा था। उसकी मां किनारे पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान अंकित गहरे पानी में चला गया और बह गया। उसे बहते देख उसकी मां ने भी नदी में छलांग लगा दी। चूंकि नदी का बहाव काफी तेज था, इसलिए दोनों उसमें बह गए।
सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही SDERF की टीम को भी सूचना दी गई। शाम को SDERF की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। हालांकि, कुछ देर सर्चिंग के बाद ही अंधेरा हो गया। इस कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी। आज सुबह फिर SDERF की टीम ने दोनों को सर्चिंग शुरू की है।
महिला और उसके बेटे की सर्चिंग करती SDERF की टीम।
चांचौड़ा विधायक भी मौके पर पहुंची महिला और उसके बच्चे के नदी में बह जाने की सूचना मिलने पर चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और सर्चिंग कर रही टीम से भी जानकारी ली। चांचौड़ा SDM रवि मालवीय ने बताया कि नहाते समय बच्चा पानी में बहने लगा। उसे देखकर एक महिला ने भी नदी में छलांग लगा दी। चूंकि बहाव काफी तेज था, ऐसे में दोनों नदी में बह गए। दोनों की सर्चिंग की जा रही है।

चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने भी मौके ओर पहुंचकर परिवार वालों से चर्चा की।