डिप्टी सीएम बोले- शिक्षा-स्वास्थ्य से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ अब इंदौर बनेगा स्वस्थ शहर – Indore News

डिप्टी सीएम बोले- शिक्षा-स्वास्थ्य से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र:  मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ अब इंदौर बनेगा स्वस्थ शहर – Indore News


बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल इंदौर आए। उन्होंने कहा कि यह अमृतकाल चल रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में भारत, जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की कतार म

.

2047 में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा और इस बात की पूरी संभावना है कि भारत अमेरिका और चीन जैसे शक्तिशाली देशों को भी पीछे छोड़ देगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल रवीन्द्र नाट्य गृह में आयोजित “इंदौर जिद्दी है, अब लड़ेंगे डायबिटीज और मोटापे से” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब बच्चे मैदान की बजाय मोबाइल स्क्रीन पर अधिक खेलते हैं और एक्सरसाइज भी नहीं करते। इसलिए वे डिप्रेशन में जाकर बीमार पड़ जाते हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ अब इंदौर स्वस्थ शहर बनेगा। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे।

राऊ में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल राऊ में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं ने रास्ते भर तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

नंदानगर सिविल अस्पताल शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन नंदानगर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 50 बेड का सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य 2022 से प्रारंभ हुआ था।

26035 फीट वर्ग के क्षेत्रफल में 4 मंजिला अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था, मेडिकल गैस पाईप सुविधा, एसटीपी एवं ईपीटी सुविधा, लिफ्ट, जनरेटर, ए.सी. की सुविधा दी जानी है।



Source link