बारिश से नुकसान की भरपाई का मौका, किसान पुरानी को हटाकर बो दें ये फसल, 100 दिन में लें बंपर पैदावार

बारिश से नुकसान की भरपाई का मौका, किसान पुरानी को हटाकर बो दें ये फसल, 100 दिन में लें बंपर पैदावार


Last Updated:

Monsoon Agriculture Tips: अगर बारिश के कारण आपकी फसल भी खराब हो गई है और उसके नुकसान की भरपाई फसल से ही करना चाहते हैं. तो ये आइडिया आपके काम आएगा. जानें…

Agri Tips: भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान खरीफ सीजन की फसलों को हुआ है. जल भराव होने की वजह से मक्का की फसल बढ़ ही नहीं पाई. फसल खराब हो गई. ऐसे किसान खरीफ के सीजन में मुनाफे वाली फसल के रूप में धान की रोपाई कर सकते हैं. अभी किसानों के लिए मौका है, जिससे वे मक्के के नुकसान की भरपाई कर सकेंगे. एक्सपर्ट से जानें तरीका. जिन किसानों की मक्का फसल खराब हुई है. ऐसे किसान अब जल्दी से मक्का को निकाल कर अलग कर दें. खेत में मचाओ करवा कर रोपा लगवा सकते हैं, जो 100 दिन में पक कर तैयार हो जाएगी.

धान से अभी 20 क्विंटल तक का उत्पादन ले सकते हैं. किसान सोहित दुबे बताते हैं, ज्यादा पानी होने की वजह से केवल मक्का नहीं सोयाबीन की फसल कई जगहों पर खराब हो गई है. कई जगहों पर रोग लगने की वजह से सोयाबीन नष्ट हो गया है. ऐसे में जिन क्षेत्रों में पानी भराव की समस्या होती है, वहां पर किसान इसका फायदा उठा सकते हैं और धान लगवा दें. धान का रोपा लगने के ठीक 8 दिन बाद इसमें यूरिया डाल दे और फिर 8 दिन के अंतराल से डीएपी डाल दें और फिर इसके बाद कोई भी पोशाक का छिड़काव कर दें, इससे धान की अच्छी पैदावार होगी.

पानी में डूब रह गई थी फसलें
दरअसल सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में तेज बारिश होने से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे. दो-दो दिन तक फासले पानी में डूबी रहीं. ऐसे में किसानों को उम्मीद थी कि जब बारिश से राहत होगी तब उनकी फसल अच्छी हो जाएगी. लेकिन, जब 8 दिन बाद भी फसलों में कोई सुधार नहीं आया तब जाकर किसानों को उनके खराब होने की स्थिति स्पष्ट हुई.

नुकसान की भरपाई का मौमा
फसल खराब होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. दूसरी तरह किसानों के लिए सलाह है कि अब भी उन्हें पूरी तरह से निराश होने की आवश्यकता नहीं है. वे थोड़ी मेहनत करें तो धान की फसल ले सकते हैं. इसकी वजह से जो मक्का में नुकसान हुआ है, उसकी भी कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी.

homeagriculture

बारिश से नुकसान की भरपाई का मौका, किसान बो दें ये फसल, 100 दिन में बंपर उपज



Source link