मंदसौर जिले के 1 हजार स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर सख्ती के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्रशासन ने स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू,सिगरेट की दुकानें हटाने के निर्देश दिए। सुशासन भवन में हुई
.
दुकानदारों पर होगी कार्रवाई कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने तंबाकू के दुष्प्रभाव रोकने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. लेखा तंवर ने बताया कि गांव-गांव और मोहल्लों में तंबाकू के नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत, अनुकूल जैन ने सभी विभागों को मिलकर स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने की जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। यदि दुकानदार स्कूलों के आस-पास दुकान लगाते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यशाला में कानूनों की जानकारी दी एमपीवीएचए के रोहित पालीवाल ने COTPA-2003, ई-सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 और हुक्का बार प्रतिबंध जैसे कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का असर खासकर किशोरों और युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए स्कूलों को तंबाकू मुक्त करना बेहद जरूरी है।
कार्यशाला के बाद दिए गए निर्देश:
- 19 अगस्त को संकुल प्राचार्यों की बैठक होगी।
- शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के भीतर तंबाकू दुकानें हटाई जाएंगी।
- उल्लंघन करने वालों पर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा।
- जुर्माने की राशि राज्य स्वास्थ्य समिति को जमा होगी।
- समिति की बैठक हर तीन महीने में होगी।