रतलाम में आज दो तिरंगा यात्राएं: सुबह जिला प्रशासन, शाम को भाजपा की रैली; कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी शामिल होंगे – Ratlam News

रतलाम में आज दो तिरंगा यात्राएं:  सुबह जिला प्रशासन, शाम को भाजपा की रैली; कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी शामिल होंगे – Ratlam News



हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज (बुधवार) रतलाम में भारतीय जनता पार्टी व जिला प्रशासन अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकालेगा। भाजपा की तिरंगा रैली का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। सुबह जिला प्रशासन तो शाम को भाजपा तिरंगा रैली निकालेगा।

.

79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। आज रतलाम शहर में सुबह 11 बजे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

यात्रा लोकेंद्र टॉकिज परिसर से शुरू होकर सैलाना बस स्टैंड चौराहा, गायत्री सिनेमा, शहीद चौक, हरदेवलाल की पिपली, लौहार रोड़, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक से होते हुए लोकेंद्र सिनेमा परिसर पर समाप्त होगी।

बीजेपी की रैली का रतलाम में होगा समापन भाजपा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे आलोट से पूरे जिले मे निकाली मुख्य यात्रा का समापन शाम के समय रतलाम में होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जिले के सभी भाजपा मंडलों का भ्रमण कर तिरंगा यात्रा रतलाम पहुंचेगी।

शाम 4 बजे रतलाम नगर मे पांचों मंडलों की संयुक्त तिरंगा रैली अलकापुरी चौराहे से भारत माता का वंदन कर आरंभ होगी।

इन मार्गों से निकलेगी रैली का सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड़, दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज, जेल रोड, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर होते हुए शहीद चौक, इंडिया गेट पहुंचकर समापन होगा।



Source link